बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Feb-2020 08:06 AM
PATNA: शादी के सीजन में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. राजधानी पटना में एक बार फिर से शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई है. हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है.
घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पटन देवी के पास की है. बुधवार की रात सड़क से एक बारात गुजर रही थी. विजय कुमार चौधरी की पत्नी घर की छत से बारात देख रही थी. इसी बीच डांस करते हुए बारातियों ने हर्ष फायरिंग कर दी और गोली किरण नाम की महिला की कनपटी पर जा लगी.
गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बारात वहां से जा चुकी थी.आलमगंज थाने की पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ये पता लगा रही है कि बारात कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी.