बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2019 12:46 PM
PATNA : पटना में हर्ष फायरिंग में बुधवार की रात दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज चल रहा है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पहला मामला बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना इलाके के काला दियारा गांव की है, जहां वैशाली के रुस्तमपुर से बारात आई थी. बारात के दौरान ही वरमाला के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी. इसमें तीन बारातियों को गोली लग गई. जिसमें से दूल्हे के दोस्त बनारस के गोविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
वहीं दूसरा मामला सालिमपुर थाना इलाके के रूपस महाजी दियारा की है. जहां चंदन मिश्रा की बेटी का जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था. देर रात तक पार्टी में नाचने-गाने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी किसी ने फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.