Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
08-Feb-2024 02:36 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटनासिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब में हादसा हुआ है। यहां भवन निर्माण के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में एक मजदूर दब गया हैं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
दरअसल, पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। तख्त श्री हरिमंदिर में लंगर हॉल के सामने बन रहे माता सुंदरी निवास का निर्माणाधीन पश्चिमी दीवार गिर गई। इसमें काम कर रहा एक मजदूर दब गया। इस घटना के बाद मंदिर प्रबंधक कमिटी के बीच हड़कंप मच गया।
घटना के बाद रेस्क्यू टीम की मदद से आनन फानन में मजदूर को मिट्टी से बाहर निकाला गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।۔घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है मामले के छानबीन में जुटी।