पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Oct-2023 12:49 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो नावों के गंगा में डूबने से हड़कंप मच गया है। सोमवार की देर रात तेज आंधी के दौरान दोनों नाव गंगा में डूब गईं, इस हादसे में एक युवक के मौत हो गई है। हादसा मनेर के भैरवा स्थान गंगा घाट के पास की है।
दरअसल, सोमवार को देर रात अचानक तेज आंधी आई थी। इस दौरान भैरवा स्थान गंगा घाट के पास दो नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गईं। रात होने के कारण हादसे की भनकी किसी को नहीं लगी। मंगलवार की सुबह घाट पर मौजूद लोगों ने दो नावों को गायब पाया।
जिसके बाद यह खबर फैल गई कि गंगा में दोनों नावें डूब गई हैं। हादसे के वक्त नाव पर एक युवक मौजूद था जो नावों के डूबने के बाद से लापता हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नाव के साथ युवक भी गंगा में डुब गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मनेर पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर थाने की पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची है और युवक के शव को गंगा में तलाश कर रही है। उधर, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।