बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jan-2020 07:34 PM
PATNA : प्रेम प्रसंग में हत्या का एक मामला राजधानी पटना से आया है. पटना पुलिस ने रोहित हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है. प्रेमिका से मिलने के दौरान उसके भाई ने गोली मारकर रोहित का मर्डर किया था. पुलिस ने प्रेमिका के भाई और उसके दो साथियों को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्त आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दी है.
वारदात राजधानी के दीघा थाना के जामखड़ी इलाके की है. जहां जमाखारिज के रहने वाले दसवीं के छात्र रोहित कुमार (16) के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने उसकी प्रेमिका के चचेरे भाई आरव उर्फ़ होर्लिक्स और उसके दो दोस्तों अमर कुमार उर्फ़ मुंशी और रोशन कुमार को अरेस्ट किया है. अमर कुमार उर्फ़ मुंशी दीघा थाना के ब्रह्मस्थान गली और रोशन कुमार रामजी चक के बाटा शोरूम का रहने वाला है.
पटना एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्त आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. उन्होंने बताया कि रोहित अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था. इस दौरान उसके भाई आरव ने उसे देख लिया. जिसके बाद उसने वह दो दोस्तों के साथ रोहित को गंगा किनारे ईट भट्ठा के पास ले गया और उसका मर्डर कर दिया.