पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
18-Nov-2019 11:16 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर इंजीनियर को 16 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
बताया जाता है कि घूसखोर इंजीनियर अरविंद कुमार कटिहार में पथ निर्माण विभाग में तैनात हैं. अरविंद कुमार 83 करोड़ के प्रोजक्ट के लिए 83 लाख की घूस मांग रहा था. जिसकी पहली किस्त 16 लाख रुपये लेते हुए घूसखोर इंजीनियर को निगरानी ने आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि निगरानी को गुप्त सूचना मिली कि कटिहार में पोस्टेड इंजीनियर अरविंद कुमार किसी प्रोजेक्ट के लिए 83 लाख रुपये घूस मांग रहा है. जिसके बाद निगरानी ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की प्लॉटिंग करते हुए आज पटना स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया.
खबर के मुताबिक निगरानी को सूचना मिली कि घूसखोर इंजीनियर के पास करोड़ों की संपत्ति है, जिसके बाद से इंजीनियर के पटना स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है. निगरानी की टीम इंजीनियर के पूरे बायोडाटा खंगालने में जुट गई है. निगरानी की टीम जब इंजीनियर को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ ले जाने लगी तो उस वक्त इंजीनियर ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे फंसाने की साजिश ठेकेदार की है. वहीं निगरानी की टीम जब छापेमारी करने इंजीनियर के घर पहुंची तो उस वक्त इंजीनियर बाथरुम में बैठकर पैसे जलाने लगे.