ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

राजधानी पटना में घूम रही है बबली, हो जाइए सावधान

11-Oct-2019 12:36 PM

PATNA : कंकड़बाग के एक ब्यूटी पार्लर में बड़ी दिलचस्प घटना हुई है. एक लड़की पार्लर पहुंची जहां उसने बड़े आराम से अपने हेयर स्ट्रेट के साथ और भी कई हेयर ट्रीटमेंट लिए. इस पुरे काम के लिए आठ हजार रूपए का इनवॉयस बना. करीब 4 से 5 घंटे की हेयर सर्विस चलती रही, इस दौरान लड़की ने खाना भी मंगा कर खाया. जब पार्लर के स्टाफ ने पैसे की मांग की तो लड़की ने कहा कि पैसे तो अभी मेरे पास नहीं है. पैसे के लिए मेरे घर हनुमान नगर जाना होगा. 



जिसके बाद पार्लर के महिला स्टाफ के साथ वो लड़की घर पर पैसे लेने पंहुची. यहां मामला और दिलचस्प हो गया. लड़की कहने लगी वो अपना घर भूल रही है, वो अपने दादी के साथ रहती है. पार्लर स्टाफ को वो लड़की अलग-अलग जगहों पर कई घण्टे घूमाती रही. वक्त रात का हो चला और वो स्टाफ से कई बहाने बनाती रही. इस दौरान उसकी तस्वीर भी मोबाइल में कैद की गई. 


अचानक अंधेरे का फायदा उठाते हुए लड़की किस गली से निकल गई पता ही नहीं चला. इस लड़की के बारे में जब पार्लर वालों ने वहां पूछताछ की तो पता चला कि ये घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी कई दूकान वालो को ये लड़की पैसे देने के नाम पर बुला चुकी है और फिर फरार हो जाती है.