Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
27-Jul-2024 03:01 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पिछले 12 घंटा के भीतर पटना में हत्या की दूसरी वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मंच गया है। पिछले चार दिनों से लापता 16 साल के छात्र का शव खेत से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर मंडई इलाके की है।
मृतक की पहचान 16 वर्षीय जसवीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले जसवीर अपने पांच दोस्तों के साथ एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने जसवीर को संभावित जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।
बाद में परिजनों ने बाईपास थाना में जसवीर की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस जसवीर को तलाश कर ही रही थी कि उसका शव बरामद होने की जानकारी परिजनों को मिली।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने जसवीर के दोस्तों पर ही उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। बता दें कि बाईपास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हत्या की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस के लापरवाह रवैए से लोगों में गहरी नाराजगी है।