ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

पटना में गंगा नदी में पांच लड़के डूबे, नहाने के दौरान हुआ हादसा

08-Jun-2023 12:36 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा में नहाने के दौरान पांच लड़के नदी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रहे पांच में से तीन लड़कों को बचा लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची है।


बताया जा रहा है कि पांचों लड़के आपस में दोस्त हैं और मुसल्लहपुर हाट में रहकर यूपीएससी की तैयारी करते है। सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह पांचों दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतरे थे और एक के बाद एक पांचों डूबने लगे। डूब रहे लड़कों को देख गंगा में मौजूद नाविकों ने तीन को तो बता लिया लेकिन दो गहरे पानी में चले गए।


गंगा में लापता हुए दो युवकों की पहचान समर प्रताप सिंह और मोहन वर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। NDRF की टीम गंगा में दोनों लड़कों को तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों लड़कों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।