ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में फिर झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति

पटना में फिर झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति

04-Jul-2024 07:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के बाद राज्य के तकरीबन सभी जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मानसून के जोर पकड़ने के कारण राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को भी पटना में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय सहित राज्य के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग की तरफ से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया और कटिहार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि राजधानी पटना, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।


इससे पहले बुधवार को राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य के 23 जिलों में सौ मिलीमिटर से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। जुलाई महीने की शुरुआत से ही लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान के बीज खेतों में गिराए जा रहे हैं और कृषि कार्य में तेजी आ गई है।


news image