BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
08-Oct-2021 04:21 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर बेहिसाब संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. आय से अधिक संपति मामले में इंजीनियर के सरकारी दफ्तर में भी विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है.
बताया जा रहा है कि भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर मदन कुमार के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है, पटलिपुत्र डिविजन में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में तैनात है. इनके ऊपर निगरानी ने 2 करोड़ 26 लाख से अधिक की संपत्ति का मामला दर्ज किया है.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक गोला रोड स्थित इंजीनियर के घर और ऑफिस में एकसाथ छापेमारी चल रही है. निगरानी विभाग की छापेमारी में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. कई कागजात भी मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है.
गौरतलब हो कि पिछले महीने निगरानी ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग में कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित कौन्तेय कुमार के यहां छापेमारी की थी. इंजीनियर के मैनपुरा स्थित नित्यानंद अपार्टमेंट में हुई छापेमारी में निगरानी ब्यूरो ने 15.50 लाख रुपए नकद के अलावा आधा किलो सोना, एक किलो चांदी भी बरामद की गई थी, जिसकी कीमत करीब 33.75 लाख रुपये आंकी गई. इसके साथ-साथ जमीन में निवेश के कई दस्तावेज, करीब आठ बैंक पास बुक बरामद हुए थे.