ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लॉकडाउन के दौरान पटना में मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

21-Jul-2020 03:30 PM

By Badal

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच सूबे में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी कम नहीं हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. जहां खाजेकलां थाना इलाके के घधा गली में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है.  जो खाजेकलां थाना इलाके के घधा गली का ही रहने वाला बताया जा रहा है, जहां ये बड़ी वारदात हुई है.



बेखौफ अपराधियों के बढ़ते मनोबल से कई सवाल उठ रहे हैं. कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान क्रिमिनल इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. इस वारदात के बाद मृतक के घर में चीख-चीत्कार मची हुई है.वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची खाजेकलां थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.


पटना सिटी ASP मनीष कुमार ने बताया कि राहुल अपने घर घंघा गली लौट रहा था कि पहले से घात लगाए अपराधियो ने उस पर अंधा धुन फायरिंग कर दी और फरार हो गए. पुलिस ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अपराधियो की पहचान कर आगे की कानूनी करवाई करने में जुट गई है. पुलिस का कहना था कि राहुल राय हत्या मामले में आरोपी था और इसकी आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है.  पुलिस ने बताया कि इस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.