ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अभी-अभी : पटना में एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

04-Oct-2019 08:52 PM

By SUMIT KUMAR

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां क्रिमिनल ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां घनश्यामपुर गांव में एक शख्स को उसके ही भाई ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. उसकी हालत नाजुक बताई का रही है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद है. अक्सर दोनों में लड़ाई होती रहती थी. आज देर शाम दोनों में एक बार फिर से झगड़ा हो गया. तो एक भाई ने दूसरे को गोली मार दी. उसके पास हथियार था. जिससे उसने गोली मारी. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था. एक भाई के पास हथियार था. उसने अपने ही भाई को गोली मार दी. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी भाई को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.