बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Jan-2020 02:16 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना के नए एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा की दबिश इलाके में दिखाई दे रही है. पटना पुलिस ने शनिवार को कुल 79 अपराधियों को धर दबोचा है. जिसमें हत्या, बलात्कार, लूट जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले क्रिमिनल शामिल हैं.
दहेज़ और रेप के आरोपी अरेस्ट
पटना पुलिस की और से मिली जानकारी के मुताबिक धनरुआ थाना, पुनपुन थाना और शाहपुर थाना इलाके से हत्या में शामिल कुल 6 अपराधियों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने मनेर थाना इलाके से एक बलात्कारी को भी अरेस्ट किया है. जबकि दहेज़ हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न जगहों से कुल 91 लीटर देसी और विदेशी शराब भी जब्त किया है.
लूट और छिनतई में शामिल अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आलमगंज थाना इलाके से छिनतई में शामिल 3 अपराधी, मसौढ़ी थाना इलाके से दहेज़ हत्या में शामिल एक अपराधी के साथ-साथ लूट में शामिल एक क्रिमिनल को भगवानगंज थाना इलाके से अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने अन्य अपराध में शामिल कुल 65 अपराधियों को भी जिले के विभिन्न थाना इलाकों से धर दबोचा है.