बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Feb-2020 07:01 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने एक गाड़ी से 6.50 लाख रुपये रुपये बरामद किये हैं. पुलिस ने गाड़ीवाले को हिरासत में लिया है. गाड़ी चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश रुपये बरामद किये गए हैं. पुलिस आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है.
घटना कोतवाली थाना इलाके के इनकम टैक्स गोलंबर की है. जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नगद रुपये बरामद किये हैं. वाहन चेकिंग में 6.50 लाख कैश रुपये पुलिस को मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस गाड़ियों की छानबीन कर रही थी. इस दौरान एक संदिग्ध पर नजर पड़ी. पुलिस ने जब उसकी गाड़ी की तलाशी शुरू की तो उनको भारी मात्रा में रखे गए नोट मिले.
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 6.50 लाख रुपये को आयकर विभाग को सौंपा गया है. हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.