Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह
19-Apr-2023 07:24 AM
By First Bihar
PATNA : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स की मुश्किल है बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कंपनी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। राजधानी पटना में बिल्डर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।
दरअसल, पटना और दिल्ली से आई ईडी की टीम ने अग्रणी होम्स कंपनी के मालिक आलोक से उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड मारी है। योगीपुर, कंकड़बाग, कांटी फैक्ट्री रोड,गोला रोड के इलाकों में ईडी की यह छापेमारी हुई है।
बताया जा रहा है कि, ईडी ने अपनी इस छापेमारी में फ्लैट बिक्री के एग्रीमेंट डाक्यूमेंट्स, एकाउंट और अन्य दस्तावेज खंगाले। इसमें कई अनियमितता मिली हैं। यह रेड आज भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही पटना के अलावा देश के अन्य शहरों में भी बिल्डर के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। दिल्ली, लखनऊ, आगरा में भी छापेमारी चल रही है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रीवेंशन ऑफ मॅनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की है गई है।
आपको बताते चलें कि, मॅनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में ईडी की छापेमारी लगातार जारी है। ईडी की टीम बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश के तमाम राज्यों के कई शहरों में मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर लगातार रेड कर रही है, इसके साथ ही इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। पिछले दिनों झारखंड में आईएएस अधिकारी के घर छापेमारी की गई थी जिसके बाद कोर्ट तरफ से उनको समन भी जारी किया गया। वहीं अब अग्रणी होम्स मालिक के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है है।