ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

पटना में ई-रिक्शा ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस को पीटा, गंदी-गंदी गलियां भी दी

14-Mar-2021 10:48 AM

PATNA : राजधानी पटना में उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की पिटाई कर दी. घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगरटोली इलाके की है. 


बताया जा रहा है कि मछुआ टोली गोलंबर पर काफी जाम लगा था. जाम छुड़ाने को लेकर ट्रैफिक जवान मुकेश कुमार ने जब ई-रिक्शा चालक को गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए बोला तो चालक सिपाही मुकेश के साथ भिड़ गया. पहले तो उसने जवान के साथ गाली गलौज की, उसके बाद ट्रैफिक जवान की पिटाई कर फरार हो गया.


वहीं, जब इस बात की जानकारी वहां मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को मिली तो मौके पर ट्रैफिक के कई पुलिसकर्मी ई-रिक्शा चालक को पकड़ने के लिए दौड़े पर इस दौरान मौके पर मौजूद इस पूरी मारपीट की घटना को अंजाम देने वाला ई-रिक्शा चालक अपने ई-रिक्शे को लेकर फरार हो गया. घटना के बाद इस बात की लिखित शिकायत कदमकुआं थाने में पीड़ित ट्रैफिक मुकेश ने कर दी है. मामले की जांच की जा रही है.