ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना के पॉश इलाके में डस्टबिन से मिला नर कंकाल, इलाके के लोगों...

पटना के पॉश इलाके में डस्टबिन से मिला नर कंकाल, इलाके के लोगों में सनसनी, FSL करेगी जांच

06-Jun-2023 06:30 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां नगर निगम के डस्टबिन से नर कंकाल मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। बरामद मानव खोपड़ी और हड्डी को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि बरामद नर कंकाल आर्टिफिसियल भी हो सकता है।


दरअसल, पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित हरिहर चैंबर के पास लोगों ने नगर निगम के डस्टबिन में मानव कंकाल को देखा तो उनके होश उड़ गए। नर कंकाल मिलने की बात जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि एफएसएल की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।