ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना में दुकान पर चाय पी रहा था दवा कारोबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

10-Apr-2022 02:35 PM

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी लगातार कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पटना के पालीगंज इलाके का है, जहां बदमाशों ने एक दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


घटना की जानकारी मिलते ही पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। मृतक कारोबारी की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के डीहपाली गांव निवासी मधेश्वर यादव के 40 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार कीचढ़ोस मोड़ के पास दवा दुकान है। रविवार की सुबह पप्पू कुमार अपनी दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। वह अपने दोस्तों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल के पास चाय दुकान में चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए।


खून से लथपथ पप्पू कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कारोबारी की मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, इस घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है।