लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
24-Jun-2021 01:26 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां परिवहन पदाधिकारी के अपार्टमेंट में निगरानी की टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की जा रही है.
मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी स्थित सुमन अपार्टमेंट के फ्लैट और मुजफ्फरपुर आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है. निगरानी विभाग ने 48 लाख रुपए कैश सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही डीटीओ के आवास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसकी जानकारी उनसे मांगी गई है.
बता दें कि रजनीश लाल छपरा के साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार और अंजनी कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम डीटीओ के दोनों आवास पर छापेमारी कर रही है. परिवहन पदाधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना विजिलेंस को मिली थी. जिसके बाद विजिलेंस के डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर एक साथ उनके दोनों आवास पर छापेमारी चल रही है.