ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में अय्याश DSP ने महिला के साथ किया गंदा काम, पत्नी ने...

पटना में अय्याश DSP ने महिला के साथ किया गंदा काम, पत्नी ने लगाया मर्डर की साजिश का आरोप

10-Feb-2020 06:00 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां डीएसपी के ऊपर मर्डर की साजिश रचने और महिलाओं के साथ गलत काम करने का गंभीर आरोप लगा है. यह गंभीर आरोपी डीएसपी की पत्नी ने खुद लगाया है. पीड़ित पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


अपराधियों के साथ मिलकर साजिश
घटना राजधानी के दानापुर इलाके की है. जहां रूपसपुर थाना में बीएमपी एक के सीनियर डीएसपी कमला कांत प्रसाद के खिलाफ मर्डर की साजिश रचने का मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी की पत्नी आनंद तनुजा ने खुद थाने में आवेदन दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों के साथ मिलकर रोड एक्सीडेंट में पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. 


महिलाओं के साथ गंदे रिश्ते
आरोपी डीएसपी की पत्नी आनंद तनुजा ने बताया कि सीनियर डीएसपी कमला कांत प्रसाद का दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ते हैं. वह दूसरी महिलाओं के साथ गलत काम करते हैं. इसका विरोध करने पर वह हमेशा मारपीट करते हैं. इतना ही नहीं बाहर से आई महिलाएं भी उनके साथ मारपीट करती हैं. पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है.


डीएसपी ने खुद को बताया निर्दोष
पीड़ित पत्नी की ओर से शिकायत की बात सामने आते ही आरोपी डीएसपी भी फौरन थाने पहुंच गए. उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से साफ़ इनकार किया है. वो खुद को पुलिस के सामने निर्दोष बता रहे हैं. हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.