शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
26-Mar-2021 08:28 AM
PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के दानापुर से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इन दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया गया था और आज सुबह-सुबह अचानक शवों के मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना नेउरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों पहले दानापुर के नेउरा थाना क्षेत्र से दो बच्चों का अपहरण हुआ था. परिजनों ने स्थानीय थाना में बच्चों के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन आज सुबह-सवेरे दोनों बच्चों का शव अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है. परिजनों के मुताबिक, सौतेले भाइयों ने जमीन विवाद में दोनों बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है और शवों को अलग-अलग जगहों पर फ़ेंक दिया.
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.