ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

04-Mar-2020 03:44 PM

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में भी बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से अपराधियों ने पटना में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दिया है. पुलिस हत्या की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात राजधानी के गौरीचक थाना इलाके की है. जहां  गौरीचक में प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने कनपटी में गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आठ से 10 की संख्या में आये अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पहचान बीवीपुर के रहने वाले इंद्रजीत यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव (55) के रूप में की गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


दूसरी घटना पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां एनटीपीसी थाना इलाके में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जैसे ही युवक को गोली मारी, घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. मौत के बाद शव को बदमाशों ने परसावा रेल हाल्ट पर फेंक दिया और फरार हो गए. मृतक की पहचान एनटीपीसी थाना क्षेत्र के पंचमहला के रहने वाले गोविंद दास के रूप में की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.