ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में दोस्त के साथ मिलकर किया गर्लफ्रेंड से रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

17-Jun-2021 10:17 AM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का रेप करने वाले बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बुधवार को पीड़िता के साथ ही दोनों आरोपितों का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है. 


मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एम्स के पास एक गेस्ट हाउस का है जहां दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपितों राहुल और निशांत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जांच और लिखा-पढ़ी की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण जहां पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. आज पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कराए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इसकी पुष्टि प्रभारी महिला थाना अध्यक्ष कुमारी अंचला ने की है.


आपको बता दें कि गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात मंगलवार की रात हुई थी. पीड़िता से आरोपित राहुल की दोस्ती तीन पहने पहले हुई थी. फुलवारी शरीफ में ही किराए के कमरे में पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती थी. मंगलवार को राहुल ने ही फोन कर उसे गेस्ट हाउस में बुलाया था जहां उसका दोस्त दवा दुकानदार निशांत भी मौजूद था. गेस्ट हाउस में दोनों ने युवती के साथ दरिंदगी की थी. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर रात में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.