मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jun-2024 06:06 PM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी, और गोलीबारी जैसे घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार इस तरह की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो दिन से लापता युवक का शव बिहटा थानाक्षेत्र के पैनल बधार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
मृतक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के रामपुर इस्माइल बहपुरा गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन दो दिन पहले घर से निकला था और वापस लौटकर घर नहीं आया। बुधवार की देर रात पैनल गांव के बगीचा के पास एक बोरिंग से कुंदन का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
उधर, कुंदन की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के चाचा बिल्ली यादव ने बताया कि बीते दो दिन से कुंदन लापता था। परिजनों ने बिहटा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अगर सही समय पर एक्शन लिया होता तो शायद आज यह घटना नहीं होती। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।