ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में दो डेड बॉडी मिलने से सनसनी, बदमाशों ने एक के चेहरे को तेजाब से जलाया

23-Aug-2021 10:16 AM

PATNA : राजधानी पटना में दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शवों को बरामद किया गया है. दोनों में एक शव के चेहरों को तेजाब से जलाया गया है. उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र की है. यहां गाजा महमदपुर नहर से एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि शव को देखने से प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया है. जिस व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है, उसका हाथ टूटा हुआ है और उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं. साथ ही उसके चेहरे को तेजाब से जलाया गया है.


इस घटना के बाबत जानीपुर के थानेदार उत्तम कुमार ने बताया कि हत्या का कहीं दूसरी जगह की गई है और शव को यहां लाकर नहर में फेंक दिया गया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


वहीं दूसरी घटना पटना के बेऊर थाना इलाके की है. बेऊर थाना के विद्या नगर कॉलोनी से एक शव बरामद किया गया है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है. बेऊर थानाध्यक्ष ने कहा कि शव देखने से प्रतीत होता है कि नशे के हाल में पानी में गिरा है और मौत हो गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.