ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / news / पटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत,...

पटना में दो सगे भाईयों की छठ घाट पर नहाने के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

20-Nov-2023 06:09 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन पटना में दो सगे भाईयों की ब्रह्मपुर पोखर में डूबने से मौत हो गयी। पोखर को छठ घाट बनाया गया था जहां छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। जब छठव्रती अर्घ्य देकर छठ घाट से चली गयी तब कुछ बच्चे पोखर में नहाने के लिए पहुंचे।


इसी दौरान दो भाई पोखर के गहरे पानी में समा गया और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो वे दौड़ते भागते पोखर के पास पहुंचे और दोनों भाईयों की लाश को देखकर सदमे में चले गये। एक घर से दो-दो चिराग के बुझने की घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके का है।


जहां एक साथ दो भाईयों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। मृत बच्चों की पहचान साहिल और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों की लाश को ब्रह्मपुर पोखर से निकाला गया।


एक साथ घर के बेटों की मौत से पूरा परिवार काफी सदमें में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके में मातम का माहौल है। इस घटना के सामने आने के बाद छठ की खुशियां अचानक से गम में तब्दिल हो गयी है। हर कोई इस घटना से आहत हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। news imagenews imagenews imagenews image

news image