बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
15-Nov-2022 11:48 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब रात तो रात दिनदहाड़े अपराध की घटना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। वहीं, दिनदहाड़े हो रही हत्या से कानून को पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं , जिसके बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आई है। लेकिन,इसके बाबजूद अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला सामने आया है उसके मुताबिक़ राजधानी पटना से सटे इलाके दीदारगंज में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, राजधानी पटना से सटे इलाके दीदारगंज में दिनदहाड़े एक युवक की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला के पास की बताई जा रही है। इस युवक की पहचान अमर यादव के रूप में हुई है। इसकी मृत युवक का आयु 45 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जाता है की अमर यादव किराए के मकान मे अकेला रहता था। जहां अपराधी इसका फायदा उठा कर घर में घुसा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अपराधी कौन थे और घटना किस किस वजह से हुई है, जिसकी जानकारी नहीं निकल कर सामने आई है। हालांकि, इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है !
गौरतलब हो कि, इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों से राज्य में अपराध की घटना निकल कर सामने आती रहती है। विशेष रूप से भोजपुर जिला पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। यहां पिछले 10 दिनों में 12 लोगों की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद विपक्षी दलों द्वारा इसको लेकर सवाल उठना शुरू कर दिया गया था।