बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Apr-2024 11:47 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके से आ रही है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थानाक्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान उदय यादव के रूप में हुई है। उदय मंदिरी (छकन टोला )का रहने वाला था। यह सुबह में बांसघाट काली मंदिर से सटे कॉर्नर पर किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उदय यादव पर फायरिंग कर दी। जिसमें उदय के सिर में गोली लग गई।
वहीं, गोली लगने के बाद घायल उदय को इलाज के लिए रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मौत की पुष्टि बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष ने भी की है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। इस घटना के बाद मौके पर कोतवाली और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
उधर, इस घटना को लेकर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आज सुबह पौने नौ बजे के करीब बुद्धा कॉलोनी थानाक्षेत्र के बांस घाट के समीप एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। उदय यादव के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। इलाज के क्रम में रूबन अस्पताल में उदय की मृत्य हो गई। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से डिटेल में बातचीत की है। परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। कुछ लोगों के नाम भी परिजनों के द्वारा पुलिस को दिये गए हैं। गोली मारने वाले की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस की छानबीन जारी है।