ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में दिनदहाड़े मर्डर : बेखौफ अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी गोली...

पटना में दिनदहाड़े मर्डर : बेखौफ अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी गोली ; मौत से इलाके में मचा हड़कंप

08-Apr-2024 02:37 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से सामने आ रहा है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना जिला के मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक युवक की पहचान मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव निवासी पिंटू साव के 19 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। 


दरअसल, अहले सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक को मृसड़क किनारे मृत पड़ा देखा। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम हत्जांया की जांच कर रही है। घटनास्थल से एक पिस्टल और मोबाइल भी बरामद की गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार यह मामला रुपए के लेनदेन बताया जा रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्या के इस मामले का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।


वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि रुपए को लेकर ही कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ आनंद की मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही दानापुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा एवं मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर डीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया की मनेर थानाक्षेत्र के सराय सत्तर गांव में आनंद नामक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि मृतक युवक गाँव में ही किराना की दुकान चलाता था और अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने आनंद कुमार के सीने में गोली मारकर कर हत्या कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी हुई है।