बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
21-Sep-2022 02:11 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना-गया-डोभी एनएच 83 पर DPS स्कूल के पास की है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। एनएच पर वाहनो की लंबी कतार लग गई है।
मृतक की पहचान धनरुआ थाना के दुभारा गांव निवासी बाबूचंद यादव के 23 वर्षीय बेटा मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना अपनी बाइक पर सवार होकर दुभारा से मसौढ़ी जा रहा था। जैसे ही NH 83 पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में मुन्ना को तीन गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकार आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे हालांकि तबतक मुन्ना की मौत हो चुकी थी। वारदात के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है हालांकि ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।