ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने सरेआम सिर में दाग दी गोली

09-Sep-2023 03:13 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के शादीकपुर पुलिस चौकी के पास की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर युवक शादीकपुर पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबतक इलाके के लोग कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से युवक की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।