ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अपराधियों ने दिया घटना...

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

27-Oct-2021 07:59 PM

By BADAL ROHAN

PATNACITY: पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।युवक की पहचान गोलू के रूप में हुई है। घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर हॉस्टल के पास उस वक्त हुई जब युवक घर की ओर जा रहा था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक को गोली क्यों मारी गयी इसका पता अब तक नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल के पास पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश तीन अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


पुलिस ने मृतक की पहचान बहादुपुर गांव निवासी गोलू सिंह के रूप में की है। बताया जाता है कि गोलू सिंह बाइक पर सवार होकर अपने मामा के साथ किसी काम के सिलसिले में निकला था। तभी सैदपुर के पास पहले से घात लगाकर बैठे तीन अपराधियों ने गोलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


 जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल गोलू के इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। साथ पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पटना सिटी DSP ने पुरानी रंजिश या फिर पैसे के लेन-देन में हुए विवाद की आशंका जतायी है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।