ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में दिनदहाड़े नर्स का मर्डर, कंकड़बाग के मेदान्ता हॉस्पिटल में काम करती थी मृतका

12-Aug-2023 05:49 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कंकड़बाग स्थित मेदान्ता हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स की हत्या कर दी गयी है। शाम चार बजे साई नेत्रालय के पास एक शख्स ने चाकू मारकर नर्स की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कंकड़बाग थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। पुलिस ने मृतका के घरवालों को इस घटना की सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनी कुमारी के रूप में हुई है जो कंकड़बाग स्थित मेदांता हॉस्पिटल में नर्स थी। मृतका मुल रुप से बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली थी। जिसकी हत्या चाकू से गोदकर कर दी गयी। 


पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद लगता है। घटना के वक्त नर्स और एक शख्स बातचीत करते हुए आ रहे थे तभी साई नेत्रालय के पास उस शख्स ने चाकू से मारकर नर्स सोनी कुमारी की हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके पटना आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।   

news image


news image


news image