ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, बैंक से रुपए निकाल घर लौट रहा था जमीन कारोबारी

01-Sep-2022 02:43 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के करमलीचक इलाके की है। यहां बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रहे एक जमीन कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपए लूट लिये। वारदात के वक्त बैंक के बाहर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, बावजूद इसके लूटेरे कारोबारी से रुपयों से भरा बैग छिनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को जमीन कारोबारी शक्ति सिंह पैसे निकालने के लिए एसबीआई की करमलीचक शाखा पहुंचा था। जैसे ही वह बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकला वहां पहले से मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैक छिनने लगे। कारोबारी के विरोध के बावजूद बदमाश रुपए से भरा बैग छिनकर फरार हो गए। इस दौरान वहां कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे बावजदू अपराधी अपने मनसूबों मे कामयबा हो गए।


बताया जा रहा है कि लूट के दौरान बैग में रखे कुछ रुपए जमीन पर भी गिर गए। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बैग में पांच लाख रुपए थे लेकिन अपराधियों के हाथ केवल ढाई लाख रुपए ही लगे बाकि ढाई लाख रुपए नीचे गिर गए थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।