ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप, दो युवकों की हालत...

पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप, दो युवकों की हालत नाजुक, PMCH में एडमिट

15-Jan-2022 03:05 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अपराधियों ने फुलवारीशरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान के पास दिनदहाड़े गोलीबारी की।


गोलीबारी की इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गये हैं जिन्हें आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पीएमसीएच में भर्ती कराया है जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गोलीबारी किसने की और क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। वही घायल दोनों युवक कौन है और कहां के रहने वाले है इसकी जानकारी भी पुलिस इक्टठी कर रही है।