Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
08-May-2022 07:02 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी स्थित RMRI अस्पताल के पास की है। दिनदहाड़ हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग घायल शख्स को इलाज के लिए NMCH ले गए। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।
घायल शख्स की पहचान कबाड़ी व्यवसायी गोल्डन कुमार के रूप में की गई है। किस कारण से अपराधियों ने गोल्डन कुमार को गोली मारी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।