Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
09-Feb-2023 04:48 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर सह बस मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधी बस मालिक से रंगदारी की मांग कर रहे थे और रंगदारी के पैसे नहीं देने पर बस मालिक की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बैरिया इलाके की है।
बताया जा रहा है कि मृतक कृपाशंकर सिंह अपने बस को खुलवाने के लिए बैरिया बस स्टेंड गए हुए थे। इसी दौरान बर्चस्व को लेकर कुछ दबंगों से उनकी नोकझोंक हो गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के बदमाश बस को चलवाने के एवज में रंगदारी की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने बस मालिक कृपाशंकर सिंह के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में कृपाशंकर सिंह को चोर गोलियां लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ ट्रांसपोर्टर कृपाशंकर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बस मालिक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलाग रही है। राजधानी में दिनदहाड़े बस मालिक की हत्या से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है और लोग जनता राज पर सवाल उठा रहे हैं।