ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भूना

01-Aug-2021 02:25 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : पटना में एक हॉस्टल के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. गोलियों की आवाज़ और हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर छात्रावास के पास की है. मृतक की पहचान 39 वर्षीय विष्णु कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अम्बेडकर हॉस्टल के पास कुछ अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी मौके से भाग निकले. गोली की आवाज़ सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो जमीन पर खून से लथपथ व्यक्ति को देखा. लोगों के पहुंचने तक उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. 


लोगों ने हत्या और फायरिंग की जानकारी बहादुरपुर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि पुलिस के अनुसार, अभी हत्या के कारणों का अबतक कुछ खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच की जा रही है.