लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
23-Jun-2021 09:18 AM
PATNA : पटना में दिनदहाड़े छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. राजधानी के पॉश इलाके में बाइक सवार अपराधियों एक व्यक्ति के पास से कैश से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले. पीड़ित जबतक शोर मचा पाता, उससे पहले ही अपराधी भाग निकले. पीड़ित ने बताया कि घटना के वक्त वो बैंक से कैश लेकर अपने घर जा रहा था. बैग में 4.90 लाख रुपये कैश थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच शुरू हो चुकी है.
पीड़ित संजय कुमार चौधरी ने बताया कि वह दानापुर के खगौल के रहने वाले हैं. बोरिंग रोड चौराहा के पास स्थित अलंकार पैलेस में SBI ब्रांच से कैश निकालकर बैग में रख कर बाइक से जा रहे थे. बोरिंग रोड चौराहा से होते हुए हाईकोर्ट मोड़ आए. वहां से राइट टर्न लेकर हड़ताली मोड़ की तरफ बढ़े, लेकिन नए म्यूजियम के पास में ही पीछे से तेज रफ्तार वाली एक बाइक आई. बाइक पर दो बदमाश बैठे थे. पीछे वाले ने तेजी से झपट्टा मारा और कैश वाला बैग लेकर हड़ताली मोड़ की तरफ ही फरार हो गए.
पुलिस ने घटना स्थल से लेकर बैंक तक में लगे CCTV को खंगाल डाला है. जिसके बाद पता चला कि शातिर बदमाश बैंक से ही संजय कुमार चौधरी के पीछे लग गए थे. अब बाइक और बदमाशों के कपड़ों के आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.