चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Mar-2021 01:40 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां डीआईजी के घर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पटना पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी पटना के रूपसपुर थाना इलाके की है, जहां शर्मा पथ स्थित शांति बिहार अपार्टमेंट में चोरों ने डीआईजी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिस डीआईजी के घर चोरी हुई है, उनका नाम के सी विक्रम है. वह एसएसबी में डीआईजी के पद पर सेवारत हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग तेजपुर में हुई है.
इस घटना के संबंध में रूपसपुर के थानेदार ने बताया कि घटना बीती रात की है. हालांकि कितने रुपये की चोरी हुई है. इसका आकलन किया जा रहा है. अपार्टमेंट के सेक्रेटरी की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 का ताला तोड़कर उसके अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

डीआईजी केसी विक्रम के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि फ्लैट के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. अटैची और पलंग के अंदर रखे सारे सामान कमरे में बिखरे पड़े हैं. फिलहाल पुलिस की टीम इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है.
