ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / पटना में धूमधाम से मनाया गया राजू दानवीर का जन्मदिन, जन अधिकार युवा...

पटना में धूमधाम से मनाया गया राजू दानवीर का जन्मदिन, जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा..शुक्रिया

26-Dec-2023 06:01 PM

By First Bihar

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें युवा परिषद के सदस्यों ने केक काटकर उनके जन्मदिन धूम धाम से मनाया। 


इस अवसर पर  अमरनाथ साह, संतोष कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, सुमन यादव, रवि यादव, प्रदीप यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, प्रमोद यादव, अभिषेक कुमार , पिंटू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रविकांत पंडित उर्फ मुन्ना, संजय यादव, राजहंस यादव समेत सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे, जिन्होंने राजू दानवीर को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  साथ ही उनके स्वास्थ्य और तंदुरुस्त जीवन के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। 


उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर जी के नेतृत्व में पार्टी का जन आधार तेजी से बढ़ा है। उनकी कार्य कुशलता और प्रतिबद्धता की वजह से जन अधिकार युवा परिषद आज प्रदेश का सबसे बड़ा युवा संगठन बन गया है। हम सभी युवा राजू दानवीर के साथ मिलकर पप्पू यादव के विचारों को युवाओं के बीच ले जाने का काम करते हैं। 


साथ ही सेवा और न्याय के पथ पर चलते हुए राजू दानवीर के नेतृत्व में आम गरीब गुरुवा और जरूरतमंद लोगों तक मदद भी पहुंचते हैं। राजू दानवीर नाम के तरह ही अपने कार्य में दानवीर है और समय-समय पर जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाते रहते हैं। हिलसा के ऐसे युवा बेटे के साथ काम कर हम सभी युवाओं में हर्ष है और हम ईश्वर से कामना करेंगे कि राजू दानवीर जी दीर्घायु हो और उनके कार्यों से मानवता का कल्याण होता रहे। 


वहीं, इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजू दानवीर ने सबों का आभार जताया और कहा कि मेरे जन्मदिन पर मिली आप लोगों की ढ़ेर सारी शुभकामनाओं और स्नेह के लिए सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार। आपका यही अनुराग व आशीष मुझे सदैव जनहित और सेवाभाव के लिए प्रेरित करता है। आशा करता हूं आपका यह प्रेम, सहयोग व आशीर्वाद सदैव मुझे यूं ही मिलता रहेगा। आप सभी की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद मेरे लिए नई ऊर्जा का स्त्रोत है। हृदय से आप सभी का धन्यवाद।news image


news image


news image


news image


news image