ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

पटना में धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, 3 आरोपी गिरफ्तार

पटना में धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, 3 आरोपी गिरफ्तार

10-Feb-2022 09:35 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना सिटी के खुसरुपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।


मृतक महिला की पहचान मालपुर गांव निवासी शिवजी पासवान की पत्नी लीला देवी के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन लीला देवी शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान ग्रामीणों ने लीला देवी का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज  भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है।