बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Jan-2020 09:25 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक देवर को अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाना भारी पड़ गया. देवर को इश्क़ लड़ाने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पत्नी के साथ छोटे भाई का संबंध पति को नागवार गुजरा. उसने गला दबाकर भाई का मर्डर कर दिया. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में आरोपी की पत्नी और नौकरानी को अरेस्ट कर लिया है.
पत्नी और नौकरानी अरेस्ट
मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां आरएमएस कॉलोनी में 29 दिसंबर को हुए रॉबिन कुमार उर्फ़ बिट्टू की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सूरज की पत्नी और नौकरानी मुन्नी देवी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बावजूद भी दोनों महिलाओं ने मामले को छुपाये रखा था.
रॉबिन की डेडबॉडी को कोडरमा घाटी में फेंका
पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सूरज की पत्नी और मृतक रॉबिन कुमार के बीच अवैध संबंध का रिश्ता था. दोनों के बीच अफेयर की खबर सुनकर सूरज को यह रिश्ता नागवार गुजरा और उसने रॉबिन की गला घोंटकर जान ले ली. हत्या के बाद सूरज ने रॉबिन की डेड बॉडी को कोडरमा घाटी में फेंक दिया. पुलिस ने रोबिन की बुलेट गाड़ी को गर्दनीबाग इलाके से बरामद किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोडरमा घाटी से डेडबॉडी को भी बरामद कर लिया.
काफी दिनों से पटना में रहता है रॉबिन का परिवार
पुलिस के मुताबिक मृतक रॉबिन कुमार हत्या के मुख्य आरोपी सूरज का ममेरा भाई है. सूरज की पत्नी के साथ रॉबिन का अफेयर चल रहा था. रॉबिन के पिता सुनील कुमार सिंह पटना के सिगोड़ी थाना इलाके के चंदौस में रहने वाले हैं. लेलिन काफी दिनों से रॉबिन और उसका पूरा परिवार कंकड़बाग थाना इलाके के चांदमारी रोड के चित्रगुप्त पथ में रहते थी.