NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
24-Feb-2024 07:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देर रात दो लोगों को गोली मारी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीच सड़क फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार,राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात दो लोगों को गोली मार दी गई। आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना रात करीब साढ़े 11 बजे पीरबहोर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। गोली लगने से सब्जीबाग के रहने वाले सनी और सद्दाम घायल हुए हैं। वहीं, गुड्डू नाम का शख्स बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। देर रात बीच सड़क फायरिंग होने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दर्जन भर युवक चंबल घाटी इलाके में देर रात मौजूद थे। किसी बात को लेकर सभी के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान ही दो युवकों ने हथियार निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सनी को सीने में जबकि सद्दाम को बांह में गोली लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ही आनन-फानन में घायलों को अशोक राजपथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने जांच की।
उधर, सब्जीबाग इलाके में गोलीबारी की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक जमा हो गए। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। लोगों का आरोप है कि इसी इलाके में नशे का अवैध कारोबार करने वाले एक शख्स के बेटों ने गोलीबारी की है। लोगों ने पुलिस को उसके नाम पते की जानकारी भी दी है। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।