ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में डिप्टी मेयर के पति ने इंजीनियर को धमकाया, गाली देकर कहा-...

पटना में डिप्टी मेयर के पति ने इंजीनियर को धमकाया, गाली देकर कहा- सामने आओगे तो पटक-पटक कर मारेंगे

06-Mar-2021 07:35 PM

PATNA : राजधानी पटना में एक ऑडियो ने खलबली मचा दी है. दरअसल यह ऑडियो पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा देवी के पति अवधेश कुमार का है, जिसमें वह एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विनोद धमकाते हुए सुने जा रहे हैं. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विनोद को गाली देने और मारने-पीटने की धमकी देने का यह ऑडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है. जिसके बाद कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं.


पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा देवी के पति अवधेश कुमार और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विनोद के बीच फोन पर हुई बातचीत की यह ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता. वायरल ऑडियो में साफ़ तौर पर सुना जा रहा है कि किस तरह डिप्टी मेयर के पति अवधेश कुमार इंजीनियर के सामने दादागिरी दिखा रहे हैं. उसे गालियां दे रहे हैं और साथ ही साथ सामने आने पर पटक-पटक कर मारने की धमकी दे रहे हैं.


इस विवाद को लेकर जानकारी मिली है कि डिप्टी मेयर मीरा देवी के पति अवधेश कुमार ने अपने चहेते पार्षदों के वार्ड में लाइट लगवाने के लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजली विनोद को फोन किया था. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का कहना है कि अवधेश कुमार लाइट के लिए दबाव बना रहे थे. इंजीनियर का कहना है कि इस तरह की अभद्र भाषा अवधेश कुमार के मुंह से शोभा नहीं देतीं. 


वहीं दूसरी ओर मीडिया में डिप्टी मेयर मीरा देवी के पति अवधेश कुमार ने यह बयान दिया है कि यह ऑडियो उनका नहीं है. वायरल ऑडियो में उनकी आवाज भी नहीं है. वहीं इंजीनियर का कहना है कि लाइट की ESL से होती है. डिप्टी मेयर के कहने पर वार्ड नंबर 28 में लाइट भेज दी गई है लेकिन वार्ड नंबर 26 और 65 में लाइट भेजने का दबाव बनाया जा रहा है.