बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
09-Sep-2023 10:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना सहित पूरे बिहार में जिस तरह से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसे लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में दिये गये निर्देशों का पालन करने का निर्देश सभी स्कूलों के प्राचार्य को दिया गया है। कहा गया है कि स्कूल में सभी छात्र-छात्राएं पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंड पहनकर ही स्कूल आएं।
अभिभावकों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है। वही स्कूलों के आस-पास जितने भी नाले है वहां दवा की छिड़काव करने और साफ-सफाई लगातार कराने को कहा गया है। इस बीमारी से बचने के उपायों के बारे में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। डेंगू के बारे में छात्र-छात्राओं को बताने और इससे बचने के ऊपाय भी बताने को कहा गया है।
वही पटना डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को भी जलजमाव वाले इलाकों में दवा छिड़काव करने, फागिंग करने और साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि पटना में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। आए दिन यहां अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं।
गौरतलब है कि पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह भी पिछले दिनों डेंगू की चपेट में आए थे। पटना डीएम का इलाज पारस हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका प्लेटलेट्स काफी ज्यादा गिर गया था। बाद में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। जनता दरबार में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी हुई कि पटना डीएम डेंगू से ग्रसित हैं और पारस हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो सीएम नीतीश उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।