पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह
31-Mar-2020 09:59 PM
PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना का संकट है दूसरी ओर अपराध का नहीं थमना एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ताजा मामला पटना का है. जहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने डायन बताकर मार डाला. महिला के परिजनों का आरोप है कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है.
वारदात पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके की है. जहां सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में ससुराल वालों ने एक महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला के भाई का आरोप है कि पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है. महिला के शरीर पर जख्म का निशान मिले हैं. सैदपुर के रहने वाले टेना पासवान ने पुलिस को बताया कि वह बथानी में काम कर रहे थे. घर लौटे तो देखे की उनकी पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी. पट्टीदार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी.
उन्होंने आगे बताया कि अक्सर उसके पट्टीदार के लोग पत्नी के ऊपर डायन का आरोप लगाते थे. इधर ग्रामीण भी दबी जुबान से ओझा गुणी की चक्कर में महिला की हत्या होने की बात बता रहे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस सैदपुर गांव पहुंच महिला की शव बरामद कर ली है. उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.