ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना में कारोबारी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर, लोगों ने किया सड़क जाम

10-Apr-2022 11:33 AM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दवा कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पालीगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दवा कारोबारी रविवार की सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पाली बाजार जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ कारोबारी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक पटना के डीह पाली निवासी पप्पू यादव आज सुबह अपने घर से पाली बाजार स्थित अपनी दवा दुकान जाने के लिए निकला था। जैसे ही पप्पू देवी स्थान के पास पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दवा कारोबारी पप्पू यादव को दो गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायल कारोबारी की हालत नाजुक बनी हुई है।


इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहेे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। दवा कारोबारी के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।