ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में दवा कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट, मेडिकल पर ग्राहक...

पटना में दवा कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट, मेडिकल पर ग्राहक बनकर आये थे अपराधी

02-Feb-2020 08:55 AM

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सुबह-सुबह हुई इस बड़ी घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं. अपराधियों ने दवा व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी पटना की है. जहां अपराधियों ने एक दवा कारोबारी को अपना निशाना बनाया. मिली जानकारी के मुताबिक दवा कारोबारी को पिस्टल भिड़ाकर 20 हजार रुपये लुटे गए हैं. पीड़ित दबा व्यवसायी के मुताबिक अपराधी दवा खरीदने के नाम पर आये थे. वह दुकान में घुस आये और पिस्टल भिड़ाकर रुपये लूट लिये. 


वारदात के बाद दवा कारोबारी जब तक शोर मचाता अपराधी वहां से भाग निकले थे. पीड़ित ने फौरन पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी. पुलिस ने बताया कि दुकान से 20 हजार रुपये लूटने की बात सामने आई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.